Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुरुक्षेत्र: जंतर-मंतर पर खिलाड़ियों के समर्थन में बैठे पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा

January 20, 2023

कुरुक्षेत्र: जंतर-मंतर पर खिलाड़ियों के समर्थन में बैठे पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि बड़े दुर्भाग्य की बात है जिन बेटियों ने पूरे विश्व में हरियाणा का परचम लहराया आज वह बेटियां दिल्ली जंतर मंतर पर धरने पर बैठने को मजबूर हैं।जिन बेटियों ने कुश्ती संघ अध्यक्ष पर आरोप लगाया है कुश्ती संघ के अध्यक्ष यौन उत्पीड़न करते हैं उनकी सीबीआई से जांच होनी चाहिए और उन पर मामला भी दर्ज होना चाहिए।बड़ा निंदनीय और दुर्भाग्य है की बेटियों को धरने पर बैठना पड़ रहा है।

सत्ताधारी दल से जुड़े होने के कारण कुश्ती संघ अध्यक्ष के खिलाफ ना जांच हो रही है और ना कोई एफ आई आर दर्ज हो रही है।इसी प्रकार हरियाणा प्रदेश में भी हो रहा है हरियाणा की बेटी खेल मंत्री पर आरोप लगाती है और प्रदेश सरकार में मंत्री संदीप सिंह को खुद मुख्यमंत्री क्लीनचिट दे रहे हैं बड़ी हैरानी की बात है।पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जंतर मंत्र खिलाड़ियों के मामले में तुरंत संज्ञान लेकर एफ आई आर दर्ज करें।हरियाणा प्रदेश में पिछले 4 दिन से प्रदर्शन कर रहे पंच सरपंचों के मुद्दे पर बोलते हुए अशोक अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार चुने हुए प्रतिनिधियों के खिलाफ है और उनका अपमान कर रही है चुने हुए प्रतिनिधियों का सम्मान करें सरकार।राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा पर बोलते हुए अशोक अरोड़ा ने कहा कि कन्याकुमारी से चलकर श्रीनगर पहुंच रहे हैं उनके नेता राहुल गांधी सब जगह उन्हें भरपूर प्यार मिला है।

राहुल गांधी देश में बढ़ रही महंगाई के साथ-साथ जिन मुद्दों को उठा रहे हैं मुद्दों पर सरकार को गौर करने की जरूरत है।29 जनवरी को गोहाना में होने वाली केंद्रीय गृहमंत्री की रैली बारे बोलते हुए कहा कि अबकी बार 2024 चुनाव में हरियाणा प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और कांग्रेस पार्टी भारी मतों से विजय प्राप्त करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें