Site icon Dainik Savera Times

कुरुक्षेत्र अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने अनाज मंडी में आ रही परेशानियों को लेकर कुरुक्षेत्र डीसी को सौंपा ज्ञापन

कुरुक्षेत्र अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने अनाज मंडी में आ रही परेशानियों को लेकर कुरुक्षेत्र डीसी को ज्ञापन सौंपा और अनाज मंडी में आ रही परेशानियों से डीसी को अवगत कराया।अनाज मंडी प्रधान माया राम चन्द्रभान पूरा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि धान की सरकारी खरीद 25 सितंबर से शुरू हो चुकी है। जिसको लेकर आज भी अनाज मंडी में खरीद को लेकर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मंडी में पोर्टल व उठान से संबंधित समस्याओं को लेकर आज डीसी को अवगत करवाया गया और ज्ञापन सोपा है। वहीं डीसी ने उनको आश्वासन दिया है कि पोर्टल शुरू हो चुका है। और उठान केकार्य भी आज से ही शुरू करवा दिया जाएगा।

Exit mobile version