Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

करवा चौथ की सुबह दर्दनाक हादसा: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, मानसिक तनाव था कारण

October 11, 2025

करवा चौथ की सुबह दर्दनाक हादसा: विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, मानसिक तनाव था कारण

कुरुक्षेत्र। करवाचौथ के दिन शाहाबाद के माजरी मोहल्ले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे, 32 वर्षीय अंजू ने अपने घर में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार, अंजू की शादी 2015 में सचिन कुमार से हुई थी, जो स्थानीय बाजार में एक कपड़ों की दुकान पर काम करता है। दंपती के दो बच्चे हैं — आठ वर्षीय बेटी गुड्डू और छह वर्षीय बेटा आदित्य।

मानसिक तनाव से जूझ रही थी अंजू

मृतका की सौतेली मां रानी ने बताया कि अंजू पिछले दो महीनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। शुक्रवार सुबह सचिन अचानक रानी के घर पहुंचा और बताया कि अंजू की तबीयत गंभीर है। कुछ देर बाद उसने सूचना दी कि अंजू ने घर का दरवाजा बंद कर खुदकुशी कर ली है।

जब परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे तो उन्होंने अंजू का शव कमरे में साड़ी से लटका हुआ पाया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम, जांच जारी

थाना शाहाबाद प्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि परिजनों के शक को ध्यान में रखते हुए शव का चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाया गया है।
रानी के बयान पर इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें