Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुरुक्षेत्र: गीता महोत्सव में पहुंच रहे हैं लाखों लोग, सरोवर तैराक दल की लगाई डयूटी

December 15, 2023

कुरुक्षेत्र: गीता महोत्सव में पहुंच रहे हैं लाखों लोग, सरोवर तैराक दल की लगाई डयूटी

कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में ब्रहमसरोवर के घाटों पर रोजाना लाखों की संख्या में लोग सरस और शिल्प मेले के साथ-साथ अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने के लिए पहुंचते है। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में ब्रहमसरोवर के पूर्वी और पश्चिमी दिशा की तरफ तैराक दल की डयूटी की गई है। केडीबी के अधिकारी एवं तैराक विशेषज्ञ राजेश हुड्डा के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम लोगों की सुरक्षा का काम कर रही है।कुरुक्षेत्र उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से 10 कर्मचारियों (तैराक) दल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा आईआरबी पुलिस की तरफ एसडीआरएफ के 29 अधिकारियों और कर्मचारियों का दल नियुक्त किया गया है।

उनके दल में डीप डाईवर भी शामिल है जो 50 फीट गहरे पानी तक जा सकते है। इस दल को महोत्सव के लिए विशेष तौर पर नियुक्त किया गया है। इस दल का एक-एक अधिकारी और कर्मचारी लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात है और मोटर बोट के माध्यम से ब्रहमसरोवर के घाटों पर नजर रखे हुए है। उनका प्रयास रहेगा कि किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान ना हो। यह दल हरियाणा पुलिस आईआरबी के आईजी सौरव सिंह के आदेशानुसार कार्य कर रहा है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें