Site icon Dainik Savera Times

कुरुक्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो को लगी गोली, तीनों बदमाश गिरफ्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो बदमाशों के पैर में।गोली लगने से घायल हो गए। तीसरे को पुलिस टीम ने सुरक्षित काबू कर लिया। मामला नेशनल हाइवे–44 के पास स्थित जिरबड़ी और उमरी गांव के बीच का है।

सूत्रों के अनुसार CIA–1 टीम देर रात 12 बजे हाइवे पर गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि उमरी से थोड़ी दूरी पर 3 बादमाश किसी वारदात को अंजाम देने की।फिराक में है। तीनों बदमाश पंजाब से कुरुक्षेत्र आए है। जिसके बाद पुलिस टीम गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश में मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही घेराबंदी कर आरोपियों को चेतावनी दी। जिसके बाद आरोपियों ने खुद को चारों तरफ से घेर हुआ पाने के बाद भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की। आरोपियों के कई राउंड फायर करने के बाद पुलिस ने फायरिंग की। जिसमें दो बदमाश घायल हो गए।

तीसरे बदमाश को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान पंजाब के कपूरथला के रहने वाले सुनील और अमोश के रूप में हुई है। जिनका उपचार लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल में किया जा रहा है। तीसरे की पहचान करनाल के घरौंदा निवासी शिवम के रूप में हुई है।

हालांकि अभी तक सामने नहीं आया है कि आरोपी किस मंशा से कुरुक्षेत्र में घुसे थे। पुलिस ने इस मुठभेड़ से जुड़ी अन्य कोई जानकारी साझा करने से इंकार कर दिया है। पुलिस टीम ने बदमाशों के पास से बरामद हथियारों को जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस बदमाशों के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

Exit mobile version