Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

सड़क हादसे में युवक की मौत, दो दोस्त घायल, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

August 8, 2025

सड़क हादसे में युवक की मौत, दो दोस्त घायल, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हुए है। बाइक चालक युवक को कुरड़ी–ठोल रोड पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। आरोपी हादसे के बाद फरार हो गया।

मृतक की पहचान अंबाला जिले के सौंटा गांव निवासी मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। मृतक के ही गांव के युवक कमलजीत और गुरदीप उर्फ दीपू हादसे में घायल हुए है। घटना रात 10 बजे की है। जब तीनों युवक बाइक पर सवार हो अंबाला की तरफ आ रहे थे।

इस्माईलाबाद थाना पुलिस को शिकायत देते हुए मृतक के भाई रूपिंद्र ने बताया कि तीनों बाइक पर सवार थे। जैसे ही युवक रात 10 बजे बाबा तेजनाथ की समाधि के पास पहुंचे। उन्हें पीछे से आ रही हरियाणा की तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिसका नंबर HR 31G 2637 है।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर लगते ही तीनों बाइक से उछल कर जमीन पर गिर पड़े। जिसमें मनप्रीत ही मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान मृतक का भाई भी समाधि पर ही मौजूद था। जिसने हादसा होते हुए अपनी आंखों से देखा था।

हादसे में बाद रूपिंद्र ने राहगीरों की मदद से तीनों को LNJP अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां मनप्रीत को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस गाड़ी नंबर से गाड़ी मालिक की पहचान करने में जुटी है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें