शाहाबाद में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एनआईए की टीम अचानक एक गन हाउस पर पहुंची। टीम ने बिना किसी पूर्व सूचना के तड़के कार्रवाई शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें: रंजिश में बुझ गया घर का दीपक: कुछ दिन पहले ही जमानत पर घर आया था
जानकारी के अनुसार छापेमारी लगभग सुबह पांच बजे शुरू हुई और कई घंटों तक जारी रही। पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई, जिससे लोगों में माहौल और गंभीर हो गया।
इस बीच चर्चा है कि गन हाउस से कुछ असला और बिना रिकॉर्ड कारतूस बरामद हुए हैं। हालांकि स्थानीय पुलिस और केंद्रीय एजेंसी इस संबंध में किसी भी आधिकारिक पुष्टि से बच रही है।
दूसरी ओर, एनआईए टीम ने पूछताछ से जुड़े सवालों पर टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया। टीम के रवैये से यह संकेत मिल रहा है कि जांच किसी महत्वपूर्ण एंगल पर केंद्रित हो सकती है।
वहीं शाहाबाद एसएचओ सुनील वत्स ने कहा कि एनआईए ने दबिश दी है, लेकिन अब तक एजेंसी ने कोई लिखित जानकारी पुलिस को नहीं दी है। छापेमारी को लेकर कई संभावित पहलुओं पर नजर रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...