कुरुक्षेत्र। जिले में नशामुक्ति अभियान के तहत शनिवार शाम गांधीनगर क्षेत्र में पुलिस ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल के निर्देशन में चलाया गया। इसमें अपराध अन्वेषण शाखा-एक, शाखा-दो और एंटी नारकोटिक्स सेल की टीमों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया।
इस अभियान का उद्देश्य नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना था। टीमों ने घर-घर जाकर लोगों से जानकारी जुटाई, बाहरी व्यक्तियों की पहचान की और संदिग्धों से पूछताछ की। इसके साथ ही वाहनों की सघन जांच भी की गई।
पुलिस ने नशे की सप्लाई चेन पर विशेष नजर रखी, ताकि नेटवर्क को तोड़ा जा सके। टीमों ने पूरे क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाई और लोगों को जागरूक किया कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसपी के आदेश पर जिले में इस तरह के अभियान नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं। गांधीनगर में हुए इस सर्च ऑपरेशन के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि आने वाले दिनों में भी ऐसे ऑपरेशन जारी रहेंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...