Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने वाला आरोपी गिरफ्तार, 60 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद

August 22, 2024

कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने वाला आरोपी गिरफ्तार, 60 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद

कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के कुशल मार्ग-दर्शन में एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप में गुरिन्द्र सिंह को लुधियाना पंजाब को गिरफ्तार करके उनके कब्ज़ा से 60 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि 20 अगस्त को एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र पाल के निर्देश के अनुसार टीम पीपली के पास मौजूद थी। पुलिस टीम द्वारा राजपत्रित अधिकारी के सामने आरोपियों के ट्रक की तलाशी लेने पर उनके कब्जा से 60 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ।

आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक संजीव कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से 10 दिन को पुलिस रिमांड पर लिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें