कुरुक्षेत्र। साइबर थाना पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाब के फाजिल्का जिले के दलमीर खेड़ा गांव निवासी मंगल सिंह, तेलपुरा गांव के राकेश कुमार और अबोहर निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है।
ये भी पढ़ें: ट्रक से भिड़ी कार, एडीए समेत दो मौसेरे भाइयों की मौत
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पिहोवा निवासी कमल कांत शर्मा ने शिकायत दी थी कि वह नेटवर्किंग का काम करते हैं। फेसबुक पर एक युवती से संपर्क हुआ जिसने नेटवर्किंग प्रोडक्ट्स में निवेश कर मोटा मुनाफा देने का लालच दिया। विश्वास में आकर उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर आरोपियों के खातों में करीब 38.50 लाख रुपये जमा करा दिए।
आरोपियों ने बाद में बताया कि निवेश पर 21 लाख रुपये का लाभ हुआ है, लेकिन रकम निकालने के लिए टैक्स के नाम पर 5.60 लाख रुपये और भेजने होंगे। शक होने पर शिकायतकर्ता ने साइबर थाना में मामला दर्ज कराया।
साइबर थाना प्रभारी महेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 22 सितंबर को पंजाब में दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने ठगी में इस्तेमाल खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और अन्य पीड़ितों से संपर्क साधा जा रहा है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...