Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

टेलीग्राम ऑनलाइन टास्क ठगी का नेटवर्क पकड़ा, दो आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

November 28, 2025

टेलीग्राम ऑनलाइन टास्क ठगी का नेटवर्क पकड़ा, दो आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र। साइबर पुलिस ने टेलीग्राम के जरिए ऑनलाइन टास्क करवाकर ठगी करने वाले गिरोह के दो मुख्य सदस्य राजस्थान से गिरफ्तार किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नागौर जिले के ढूढिया गांव निवासी ओमप्रकाश और रावडियाद गांव निवासी रामनिवास उर्फ रामा के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: सिरसा हमले के बाद कुरुक्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

थानेसर की पारस कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि अक्तूबर 2024 में टेलीग्राम पर एक अज्ञात आईडी से संदेश आया। संदेश में आसान टास्क पूरे करने पर भारी मुनाफे का लालच दिया गया।

पहले महिला ने 15 हजार रुपये भेजे, बदले में खाते में 42 हजार रुपये आए। लालच में आकर उसने 50 हजार रुपये और भेजे, लेकिन आरोपियों ने टास्क गलत होने का बहाना बनाया और अधिक राशि जमा करने को कहा। इसी तरह कुल तीन लाख 34 हजार रुपये ठगी गए।

शिकायत दर्ज होते ही साइबर थाना प्रभारी महेश कुमार की टीम ने तकनीकी जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर राजस्थान में दबिश दी गई और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया।

अदालत में पेशी के बाद ओमप्रकाश को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। रामनिवास को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपियों के बैंक खाते, उनके साथियों और पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें