कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र निवासी 25 वर्षीय युवक विशु शर्मा की जर्मनी के फ्रैंकफर्ट शहर में चाकू मार कर हत्या कर दी गई। विशु कुरुक्षेत्र के वार्ड-31 स्थित महादेव मोहल्ले का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। बताया जा रहा है कि विशु नवंबर 2022 में पुर्तगाल गया था और करीब डेढ़ साल पहले जर्मनी पहुंचा था। इससे पहले वह करीब एक साल तक फ्रांस की सेना में भी सेवाएं दे चुका था। जर्मनी में वह अपने पड़ोसी गौरव के साथ रहता था, जिसने सुबह करीब 4 बजे परिवार को घटना की जानकारी दी।
विशु की हत्या किस वजह से हुई और वारदात को किस ने अंजाम दिया, इसकी अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। परिजन उसका शव भारत लाने की प्रक्रिया में जुटे हैं। घटना की खबर मिलने के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। विशु शर्मा के पिता नीरज शर्मा शहर में ज्वेलर्स के पास काम करते हैं। उन्होंने बताया कि विशु नवंबर 2022 में पुर्तगाल गया था। उन्होंने अपना प्लॉट बेच कर 20 लाख रुपए में उसे पुर्तगाल भेजा था। यहां करीब 1 साल तक विशु रहा। इसके बाद विशु फ्रांस चला गया। यहां पेरिस में उसने 6 महीने फौज की ट्रेनिंग ली।
इसके बाद विशु एक साल तक फ्रांस आर्मी में रहा। साल बाद यहां से नौकरी छोड़ कर जर्मनी आ गया। यहां विशु डिलीवरी का काम करता था। विशु ने अपनी एक टीम बना रखी थी। ये टीम विशु के अंडर काम करती थी। विशु की बहन नोनी ने बताया कि सोमवार को उसकी विशु के साथ बातचीत हुई थी। उसके लिए मैंने यहां से राखी भेजी थी। उसने रक्षा बंधन पर गोल्ड रिंग देने की बात कही थी। इस दौरान नोनी ने रोते हुए कहा कि आज उसका डिजाइन पसंद करने जाना था, लेकिन उससे पहले ही उसकी जान चली गई।
मेष: दिन शुभ रहेगा...