Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुवैत प्रतिनिधिमंडल ने किया भारत अंतर्राष्ट्रीय बागवानी बाजार गन्नौर का दौरा

October 7, 2026

कुवैत प्रतिनिधिमंडल ने किया भारत अंतर्राष्ट्रीय बागवानी बाजार गन्नौर का दौरा

गन्नौर : कुवैत के एक प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा में निवेश एवं सहयोग की संभावनाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से बुधवार को भारत अंतर्राष्ट्रीय बागवानी बाजार (आईआईएचएम) गन्नौर का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री के सलाहकार पवन चौधरी, बागवानी विभाग के एचओडी (विशेष) अर्जुन सैनी, हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय बागवानी विपणन निगम लिमिटेड (एचआईएचएमसीएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहिंदर, कार्यकारी अभियंता विजेंद्र सिंह सहित निगम के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान हरियाणा सरकार के अधिकारियों ने कुवैत प्रतिनिधिमंडल को भारत अंतर्राष्ट्रीय बागवानी बाजार की वर्तमान विकास गतिविधियों, प्रस्तावित अत्याधुनिक अवसंरचना, विभिन्न सुविधाओं तथा भविष्य में बागवानी व्यापार एवं इससे जुड़ी गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किए जाने की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री के सलाहकार पवन चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार के आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार गन्नौर में विकसित किया जा रहा आईआईएचएम फल, सब्जियों एवं अन्य शीघ्र खराब होने वाली बागवानी उपज के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की विपणन एवं संबद्ध सुविधाएं विकसित करने की महत्वाकांक्षी परियोजना है।

व्यापार एवं विपणन शेड की सुविधाओं का किया अवलोकन

दौरे के दौरान कुवैत के प्रतिनिधिमंडल को परिसर में विकसित किए जा रहे व्यापार एवं विपणन शेड का भी भ्रमण करवाया गया। हरियाणा अंतर्राष्ट्रीय बागवानी विपणन निगम लिमिटेड (एचआईएचएमसीएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहिंदर ने प्रतिनिधिमंडल को शेड की प्रमुख विशेषताओं, उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं, इनके संचालन एवं प्रस्तावित उपयोग तथा परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाजार परिसर में विकसित की जा रही एकीकृत सुविधाओं का उद्देश्य बागवानी उपज के व्यापार, विपणन, प्रबंधन तथा आपूर्ति व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें