Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

ओटीपी मांग कर खाते से उड़ाए लाखों रुपए, बेटे को दिया क्रिकेट ट्रायल का झांसा, पासबुक प्रिंट हुई तो पिता के होश उड़े

April 11, 2025

ओटीपी मांग कर खाते से उड़ाए लाखों रुपए, बेटे को दिया क्रिकेट ट्रायल का झांसा, पासबुक प्रिंट हुई तो पिता के होश उड़े

अंबाला में ठगों ने ठगी का अब नया तरीका ढूंढ निकाला है। इस बार ठगी के लिए ठगों ने 10वीं कक्षा के विद्यार्थी की निशाना बनाया और लाखों रूपये ऐंठ लिए। ठगों ने विद्यार्थी को क्रिकेट ट्रायल का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और ओटीपी मांगकर खाते से एक लाख रुपए निकल लिए। बाद में मामला पिता की दृष्टि में आया तब पिता ने थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज करवाई।

 

पुलिस को शिकायत देते हुए पीड़ित ने बताया कि वह एक तन्दवाल गांव में मेडिकल स्टोर चलता है। पीड़ित प्रवीण कुमार ने बताया कि 7 अप्रैल को उसके बेटे यश के फोन पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने स्वयं को बीसीसीआई की तरफ से बताते हुए कहा कि ताऊ देवीलाल स्टेडियम पंचकुला में अंडर 14 वर्षीय कैंडिडेट्स का ट्राइल होना है।

 

ट्रायल से संबंधित जानकारी देने के बाद 15000 की फीस मांगी। जिसे यश ने गूगल पे के माध्यम से 15000 रुपए दे दिए। इसके पश्चात ठगों ने यश से टी–शर्ट का साइज मांगते हुए ओटीपी बताने को कहा। ओटीपी आई तो यश ने ओटीपी भी बता दी। जिसके बाद कॉल समाप्त हो गया।

 

इसके बाद जब प्रवीण ने बैंक जाकर पासबुक प्रिंट करवाई तब मामला से वह अवगत हुए। क्योंकि खाते से 1 लाख रुपए गायब थे। जिसे देख कर वह परेशान हो गए। जिसके बाद बेटे ने पिता को पूरी घटना बताई। जिसके बाद प्रवीण ने थाने पहुंच कर मामले की शिकायत देते हुए मामला दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें