Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जमीन विवाद का मामला : बेटे की गोली मारकर हत्या

September 15, 2026

जमीन विवाद का मामला : बेटे की गोली मारकर हत्या

Land dispute case: Son shot dead : सिरसा। कालांवाली के गांव खोखर में मंगलवार सुबह जमीन विवाद को लेकर एक पिता ने अपने 35 वर्षीय बेटे जसवंत सिंह की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। घटना की सूचना मिलते ही कालांवाली चौकी प्रभारी देवीलाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। घटना के समय जसवंत सिंह अपने घर पर सोया हुआ था। पिता ने घर पर आते ही सोये हुए जसवंती पर गोली चला दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी पिता मौके से भाग गया। थाना प्रभारी सूचना मिलने के साथ ही अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार जमीन को लेकर पिता पुत्र में लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते पिता ने जसवंत की गोली मारकर हत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह पहुंचा दिया गया है। वहीं, घटना के बाद में गांव के लोग भी हैरान रह गए और तनावपूर्ण स्थिति गांव में बन गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें