Site icon Dainik Savera Times

जमीनी विवाद ने ली एक बुजुर्ग की जान, 2 नामजद सहित 6 व्यक्तियों पर केस दर्ज

सोनीपत: ख़बर हरियाणा में सोनीपत से लेते हैं जहां जमीनी विवाद में एक बुजुर्ग को जहर देकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर 2 नामजद व्यक्तियों सहित छह के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक बुजुर्ग मालिकपुर गांव का रहने वाला था और शनिवार शाम को सोनीपत आया था। आरोप है कि उसको शराब में जहरीला पदार्थ पिला दिया गया जिनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया। लेकिन कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने जहां न्याय की मांग मांग की है पुलिस का कहना है कि केस दर्ज हो चुका है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Exit mobile version