Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

फतेहाबाद के चार मरला कॉलोनी में स्थित मितेश लहंगा स्टोर में देर रात लगी आग, जलकर राख हुआ सामान

May 9, 2023

फतेहाबाद के चार मरला कॉलोनी में स्थित मितेश लहंगा स्टोर में देर रात लगी आग, जलकर राख हुआ सामान

फतेहाबाद: फतेहाबाद के चार मरला कॉलोनी में स्थित मितेश लहंगा स्टोर में देर रात लगी आग, आग के चलते जलकर राख हुआ सामान, शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है आग लगने का कारण, पड़ोसियों ने सुबह दुकान से धुआं निकलता देख मालिक को दी सूचना, तब जाकर फायर ब्रिगेड को दी गई जानकारी, लेकिन जब तक पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम तब तक अधिकतर सामान आ चुका था आग की चपेट में, नीचे की दुकान से ऊपर की दुकान में भी पहुंची आग की लपटें, 20 लाखों रुपए के करीब का बताया जा रहा है नुकसान।

फतेहाबाद की चार मरला कॉलोनी में स्थित लहंगा स्टोर में देर रात आग लग गई इसके बाद दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सुबह दुकान से धुआं निकलते देख पड़ोसियों ने दुकान मालिक को सूचना दी और उसके बाद फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी दी गई। लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचती तब तक सारा सामान जल चुका था। आग की लपटें नीचे स्थित दुकान से ऊपर की दुकान में भी पहुंची और वहां पर भी काफी सामान आग की चपेट में आ गया।

दुकान के मालिक मितेश ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने इस दुकान में अपना सामान शिफ्ट किया था। सुबह करीब 7:00 बजे पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनकी दुकान में से धुआं निकल रहा है। इसके बाद में मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को भी मामले की सूचना दी। मितेश ने बताया कि दुकान के अंदर लाखों रुपए के लहंगे और आर्टिफिशियल ज्वेलरी थी। वह नए लहंगे बेचने के साथ-साथ लहंगे और आर्टिफिशियल ज्वेलरी किराए पर देने का भी काम करते हैं। मितेश ने आग लगने के कारण करीब 20 लाख रूपये का नुकसान बताया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें