Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा लाया जाएगा लारेंस बिश्नोई, प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी गुरुग्राम पुलिस

October 10, 2023

हरियाणा लाया जाएगा लारेंस बिश्नोई, प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी गुरुग्राम पुलिस

कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को जल्द ही गुरुग्राम पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी। इसके लिए क्राइम ब्रांच ने तैयारी तेज कर दी है। गुरुग्राम पुलिस ने कोर्ट में 13 अक्टूबर को प्रोडक्शन वारंट के लिए याचिका दायर की है। सूत्रों के अनुसार लारेंस बिश्नोई फिलहाल पंजाब के किसी जेल में बंद है। प्रोडक्शन वारंट के दौरान लारेंस से खोड़ में दोहरे हत्याकांड के मामले में पूछताछ की जाएगी। एसटीएफ भी उससे पूछताछ कर सकती है। बीते वर्ष 25 फरवरी को गांव खोड़ में पूर्व जिला पार्षद परमजीत ठाकरान और सुजीत ठाकरान को बाइक सवार बदमाशों ने उनके घर के नजदीक ही गोलियां मार दी थीं।

दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हत्याकांड को अंजाम देने का आरोप कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गैंग के ऊपर है.वारदात के समय तीनों भाई एक स्थान पर नहीं थे। इस वजह से गैंग दो भाई को ही निशाना बना सका। अब क्राइम ब्रांच की टीम लारेंस बिश्नोई को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी कर रही है। मामले में गैंग के 20 से अधिक शूटर और अन्य गुर्गे गिरफ्तार किए जा चुके हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपितों से पूछताछ के मुताबिक गैंग ने इलाके में वर्चस्व स्थापित करने के लिए एक साथ तीनों भाइयों परमजीत ठाकरान, सुजीत ठाकरान और अजीत ठाकरान की हत्या करने की साजिश रची थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें