Site icon Dainik Savera Times

जमीनी विवाद के चलते वकील पर जानलेवा हमला, ईंटों और बीयर की बोतलों से वार

खरखौदा: खरखौदा में जमीनी विवाद के चलते गुरुग्राम निवासी एक वकील पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। वकील पर उस समय हमला किया गया जब वह अपने क्लाइंट के साथ कानूनी काम से खरखौदा आए थे। हमलावरों ने उन पर ईंटों, बीयर की बोतलों से हमला किया और ऑटो से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल वकील को पहले खरखौदा अस्पताल, फिर पीजीआई रोहतक और बाद में गुरुग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें :  बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जल्द करेंगे विवाह, कहा- माता जी की पसंद…

Exit mobile version