Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : अब घरौंडा के हर गांव में बनेगी लाइब्रेरी

library-in-every-village

library-in-every-village

करनाल। library-in-every-village हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने घरौंडा के गांव खोरा खेड़ी और शेखपुरा खालसा में 1.11 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हलका के हर गांव में लाइब्रेरी बनेगी।

नौ महीने में बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र

लाइब्रेरी बनने की शुरुआत कुछ गांवों से हो चुकी है। कल्याण ने खोरा खेड़ी गांव में 72.10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास, नौ लाख रुपये से बनी सिसोदिया चौपाल और 2.78 लाख से बनी ई-लाइब्रेरी का उदघाटन किया। उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य नौ महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी प्रकार उन्होंने शेखपुरा खालसा में 19 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र और नौ लाख से बनने वाले बीसी चौपाल में हॉल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

पढ़ने वाले बच्चों को मिलेगा फायदा

इस मौके पर कल्याण ने कहा कि आज प्रतियोगिता का युग है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बच्चे ई-लाइब्रेरी का सदुपयोग कर सकेंगे। इनमें हर प्रकार के संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पिछले दस सालों में उन्होंने क्षेत्र के 17 स्कूलों को क्रमोन्नत कराया है जिनमें खोरा खेड़ी का स्कूल भी शामिल है। उद्देश्य यही था कि ग्रामीण बच्चों खासकर युवतियों को गांव स्तर पर ही बेहतर शिक्षा सुविधा उपलब्ध हो सके। library-in-every-village

रोजगार के अवसर होंगे पैदा

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में रिंग रोड, मेडिकल यूनिवर्सिटी, एनसीसी अकादमी, एसएचजी की महिलाओं के लिए ट्रेनिंग सेंटर जैसे बड़े प्रोजेक्ट पर काम जारी है। इनके चालू होने से युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को हर वर्ग के विकास की चिंता रहती है। यह व्यवस्था परिवर्तन का ही नतीजा है कि आज बुढ़ापा पेंशन के साथ-साथ किसानों को फसलों का पैसा सीधे बैंक खातों में पहुंच रहा है। बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर व अन्य महापुरूषों की यही सोच थी कि समाज के हर वर्ग को बराबर के अधिकार व सुविधाएं प्राप्त हों। आज प्रदेश में युवाओं को मेरिट पर नौकरी मिल रही है। library-in-every-village

Also Read : सपना चौधरी अदालत में पेश, जानें क्या था मामला

Also Read : बड़ा फैसला : हरियाणा में अब 24 घंटे खुलेंगी मंडियां

Also Read : हरियाणा में आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू

 

Exit mobile version