Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल में लाइन पर काम करने गए लाइनमैन की मौत, लाइन ठीक करने गया, करेंट लगने से मौत, अधजली हालत में मिला शव, परिजनों महकमे पर लगाया आरोप

December 3, 2024

करनाल में लाइन पर काम करने गए लाइनमैन की मौत, लाइन ठीक करने गया, करेंट लगने से मौत, अधजली हालत में मिला शव, परिजनों महकमे पर लगाया आरोप

हरियाणा के करनाल में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां बिजली की कंप्लेंट आने पर बिजली कर्मचारी बिजली की लाइन ठीक करने गया था। लाइन ठीक करते समय लाइनमैन को करेंट लग गया। इस दौरान लाइनमैन की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

 

मृतक की पहचान दयानगर निवासी 36 वर्षीय भगवत लाल के रूप में हुई है। वह 12 वर्षों से बिजली महकमे पर कार्यरत था। मृतक के भाई कृष्ण ने बताया कि सोमवार के दिन सावंत गांव से बिजली की कंप्लेंट आई थी। इस कंप्लेंट पर उसके भाई को सावंत गांव में अकेले भेज दिया गया था। जब उसका भाई लाइन की गड़बड़ी ठीक करने लगा तो लाइन में करेंट आ गया और करेंट लगने से भगवत लाल की मौत हो गई।

 

जिसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारी और परिजन मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों से जब पूछा गया तो वह बात बनाने लगे और बिजली विभाग ने तर्क दिया कि लाइटमैन गलत लाइन पर काम कर रहा था। इसलिए उसे करेंट लग गया। परिजनों का कहना है कि जब पर।इत में सारी डिटेल्स भरी जाने के बाद भगवत गड़बड़ी ठीक करने आए था तो यह लापरवाही कैसे हुई।

 

जिस पर मृतक के चाचा ने बताया कि जब परमिट भरा जाता है तो सारी डिटेल्स उसमें लिखी जाती है। और कंप्लेंट आने पर गड़बड़ी ठीक करने के लिए कभी भी एक कर्मचारी नहीं आता। फिर भी महकमे ने भगवत को गड़बड़ी ठीक करने के लिए अकेला भेज दिया। इसके साथ ही जिस लाइन पर काम करना था उस पर करेंट भी आने लगा।परिजनों का आरोप है कि भगवत ने 4:24 पर फोन से संपर्क कर सूचना दी थी कि वह किस लाइन पर काम करने वाला है। आने ऐसे पूर्व उसने परमिट भी भरा था। उसका अर्थ है कि महकमे को पूरी जानकारी थी। फिर भी करेंट आने से व्यक्ति की मौत हो गई। जिससे लापरवाही का साफ पता चलता है। इसके अलावा हादसे की जानकारी परिजनों को शाम के 6 बजे दी गई।

 

पुलिस टीम ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचे तो पाया कि शव आधा जल चुका था। बॉडी पर कोई कपड़ा शेष नहीं बचा था। हालांकि शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए उसे शवगृह में रखवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। कृष्ण की शिकायत के आधार पर महकमे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। लापरवाही सामने आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें