Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुनानगर में गेस्ट टीचर्स का हल्ला बोल प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री ने दिया मिलने का आश्वासन

December 10, 2023

यमुनानगर में गेस्ट टीचर्स का हल्ला बोल प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री ने दिया मिलने का आश्वासन

यमुनानगर: यमुनानगर में बड़ी संख्या में प्रदेश भर से आए गेस्ट टीचरों ने जमकर प्रदर्शन किया। गेस्ट टीचरों ने शिक्षा मंत्री के आवास के घेराव के लिए जैसे ही कुच किया तो पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान पुलिस और गेस्ट टीचरों के बीच हल्की नोक झोंक भी देखने को मिली। तो वहीं गेस्ट टीचर का एक डेलिगेशन कुछ देर बाद शिक्षा मंत्री से मुलाकात करने के लिए उनके आवास पर गया। लंबी बातचीत के बाद शिक्षा मंत्री ने उन्हें मुख्यमंत्री के साथ बातचीत कर इस पूरे मामले में समाधान निकालने की बात कही। इस दौरान इस पूरे मामले में शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने मुख्यमंत्री से बात भी की। मुख्यमंत्री ने अब गेस्ट टीचरों से विधानसभा सत्र के दौरान मिलने का आश्वासन दिया है।

गेस्ट टीचर संगठन के प्रधान राजेंद्र शास्त्री का कहना है कि पिछले 18 साल से हम इसी मांग को लेकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं। लेकिन अब तक किसी भी सरकार ने गेस्ट टीचरों पर ध्यान नहीं दिया। जबकि प्रदेश सरकार ने अपने घोषणा पत्र में भी पहले कलम से गेस्ट टीचरों को पक्का करने की बात कही थी लेकिन 9 साल बीत जाने के बाद भी गेस्ट टीचरों को पक्का नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अब गेस्ट टीचरों को मुख्यमंत्री की तरफ से बुलावे का इंतजार है। अगर 14 तारीख तक मुख्यमंत्री ने उन्हें नही बुलाया तो गेस्ट टीचर आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अब किसी भी हालत में गेस्ट टीचरों को पक्का करवा कर रहेंगे।

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल अगले कुछ दिन मध्य प्रदेश में रहेंगे। उसके बाद 15 तारीख से हरियाणा विधानसभा सत्र शुरू हो जाएगा मुख्यमंत्री ने गेस्ट टीचरों को विधानसभा सत्र के दौरान मिलने का आश्वासन दिया है देखना होगा कि मुख्यमंत्री और गेस्ट टीचरों की यह मुलाकात कब होती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें