Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

ठंड में कंबल बांट रही महंत रिंकी, दान में मिले पैसों में बचत करके करती है सेवा

January 16, 2023

ठंड में कंबल बांट रही महंत रिंकी, दान में मिले पैसों में बचत करके करती है सेवा

हरियाणा : किन्नर समाज मतलौडा डेरे की महंत रिंकी किन्नर ने मतलौडा क्षेत्र के गांव भंडारी, नैन व अलुपुर में ईंट भट्ठे पर रहने वाले प्रवासी मजदूरों को गर्म कपड़े व कंबल बांटे। महंत रिंक्की किन्नर ने बताया कि ठंड बहुत अधिक है। झुग्गी झोपड़ीयों में रहने वाले गरीब मजदूरों को इस ठंड के मौसम में अधिक परेशानी होती है। बच्चे व बूढ़े ठंड में बीमार पड़ जाते हैं। गरीब की परेशानी को देखते हुए उसने 1 जनवरी से कंबल, जर्सी व अन्य गर्म कपड़े बांटने शुरु किए थे। हर रोज 400-500 कंबल बांट रही है। शहर से दूर दर्जन भर गांवों में कंबल बांट चुकी है।

बधाई में मिले पैसों से करती है सेवा-

किन्नर रिंकी ने बताया कि खुशी में लोग उन्हें बधाई के तौर पर दान देते हैं। बधाई में मिले पैसे से बचत करके गरीबों की सेवा करती है। लगभग 10 सालों से लगातार हर साल सर्दियों में गर्म कपड़े बांटती है। गरीबों की सेवा करके उसे खुशी मिलती है।

12 कन्याओं की करवा चुकी शादी-

रिंक्की किन्नर ने बताया कि हर जरूरमंद व्यक्ति की मदद के लिए वह हमेशा तैयार रहती है। अगर कोई भी जरूरतमंद गरीब व्यक्ति मदद मांगने उनके पास आता है तो उसकी हर सम्भव मदद करती है। वह अब तक 12 गरीब कन्याओं की शादी कर चुकी है। गरीब लड़की को अपनी बेटी मान कर शादी का पूरा खर्च खुद करती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें