Site icon Dainik Savera Times

महेंद्रगढ़ को CM नायब सैनी की सौगात, आज होगा 152 करोड़ की विकास परियोजनाओं का ऐलान

महेंद्रगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज महेंद्रगढ़ की धरती से विकास की नई इबारत लिखने जा रहे हैं। भाजपा की धन्यवाद रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री जनता को 152.87 करोड़ रुपये की बहुप्रतीक्षित परियोजनाओं की सौगात देंगे। यह रैली न केवल राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि विकास की दिशा में भी एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

-जिले के उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने जानकारी दी कि

मुख्यमंत्री द्वारा 81.49 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, जबकि 71.38 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा। इन परियोजनाओं में सबसे बड़ा हिस्सा सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों को मिलेगा, जिन पर करीब 44.49 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा जल संसाधन परियोजनाओं के लिए 25.34 करोड़ रुपये और पशु चिकित्सा व प्रशासनिक भवनों के निर्माण पर 1.49 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

-विकास परियोजनाओं का ऐलान करेंगे CM सैनी

रविवार को आयोजित यह रैली भाजपा के संगठनात्मक अभियान का हिस्सा है, जहां मुख्यमंत्री सैनी सीधे जनता से संवाद करेंगे और राज्य सरकार की उपलब्धियों को साझा करेंगे। प्रशासन की ओर से रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा व ट्रैफिक प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए गए हैं।महेंद्रगढ़ की जनता को यह रैली न केवल विकास की नई सौगात देगी, बल्कि क्षेत्र में आने वाले दिनों में तरक्की की रफ्तार भी तेज करेगी।

ये भी पढ़ें: ईरान-अमेरिका संघर्ष के बीच दुनिया को इंटरनेट ब्लैक आउट का खतरा? भारत पर भी पड़ सकता है असर

Exit mobile version