Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

महेंद्रगढ़ पुलिस ने दिवाली पर वाहनों को बाजारों में एंट्री के लिए नो एंट्री कर जाम से निपटने की व्यवस्था बनाई

November 9, 2023

महेंद्रगढ़ पुलिस ने दिवाली पर वाहनों को बाजारों में एंट्री के लिए नो एंट्री कर जाम से निपटने की व्यवस्था बनाई

महेंद्रगढ़ शहर थाना प्रबंधक ने दीपावली पर प्रदूषण की रोकथाम के लिए सरपंचों की मीटिंग लेकर जागरूक किया। दिवाली पर वाहनों को बाजारों में एंट्री के लिए नो एंट्री कर जाम से निपटने की व्यवस्था भी बनाई गयी है। महेंद्रगढ़ शहर थाना प्रबंधक मूलचंद तवर ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले में बढ़ते हुए प्रदूषण को लेकर महेंद्रगढ़ शहर के साथ लगते आठ गांवों के सरपंचों की आज बैठक करके उनको जागरूक किया गया है कि दिवाली के त्यौहार को देखते हुए आपके गांव में जो फसलो के अवशेष हैं उनको बिल्कुल भी नही जलाया जाए ताकि बढ़ते हुए प्रदूषण से लोगों को थोड़ी राहत मिल सके।

उन्होंने बताया कि सरपंचों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने गांव में इसको लेकर मुनादी करवाई जाए। वही दिवाली के त्यौहार को देखते हुए सरपंचों को जागरूक करते हुए बताया गया कि पटाखों पर पूर्णतया सरकार ने प्रतिबंध लगाया है। इसलिए पटाखे भी नहीं बजाए जाए ताकि बढ़ाते हुए प्रदूषण से लोगों को थोड़ी राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि दीपावली के त्यौहार को देखते हुए महेंद्रगढ़ शहर के चारों तरफ आठ नाके लगाए गए हैं ताकि शहर के बाजारों में चार पहिया वाहन एंट्री ना कर सके और जाम की स्थिति नहीं बन सके। वही महेंद्रगढ़ शहर के बाजारों में लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने पुख्ता प्रबंध कर रखे है ताकि कोई यह प्रिया घटना नहीं घट सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें