Site icon Dainik Savera Times

Panipat में बंद बक्से से कीमती आभूषण लेकर नौकरानी फरार, मामले की जांच में जुटी पुलिस

पानीपत: हरियाणा के पानीपत शहर की एकता विहार कॉलोनी में एक नौकरानी ने घर में चोरी की। यहां नौकरानी ने ट्रंक में रखे सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। इसके बाद उसने नौकरी छोड़ दी। मालकिन अपने मायके गई हुई थी। जब मालकिन वापस लौटी तो उसने ट्रंक चेक किया। सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। चांदनीबाग थाने में दी गई शिकायत में सुनीता देवी ने बताया कि वह मूल रूप से उग्रा खेड़ी गांव की रहने वाली है।

फिलहाल वह एकता विहार कॉलोनी में रहती हैं। उन्होंने अपने घर पर काम करने के लिए कुसुम नाम की महिला को रखा था। 2 मई से पहले सुनीता अपने मायके गई थी। करीब 7 दिन बाद वापस लौटी। वापस लौटने पर उसने घर में रखा बक्सा चेक किया। उसमें से जेवर गायब मिले। जेवरों में सोने का हार, डेढ़ तोले सोने की सुई-धागा, आधा तोले सोने की अंगूठी, झुमके, पायल, तीन चांदी के सिक्के, बहू का मंगल सूत्र और कुछ स्टील के बर्तन गायब थे। सुनीता का कहना है कि यह चोरी नौकरानी कुसुम ने की है।

Exit mobile version