पंचकूला: जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई। रायपुररानी में ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने से तीन बच्चे इसकी चपेट में आ गए। वहीं इस हादसे में एक बच्ची घायल भी हुई है। पंचकूला के रायपुररानी में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। रायपुररानी के गांव जासपुर में एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले परिवारों के तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई।
यह दर्दनाक हादसा कमला भट्ठा में हुआ है। ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत हुई है और एक बच्ची घायल हुई है। मृतकों में राफिया (6), जिशान (2) और ईशान (5) शामिल हैं। घटना के तुरंत बाद घायल ईशान को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं, दो बच्चे राफिया और जिशान की मौके पर ही मौत हुई है। इस घटना में साइना पुत्री नवाब को भी मामूली चोटें आईं है।

