Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा में बड़ा हादसाः राज्य परिवहन की बस पलटी, 40 से अधिक स्कूली बच्चे…देखें Live

पंचकूला। हरियाणा के पंचकूला जिले के पिंजाैर में आज एक रोडवेज बस के पलट जाने से कुछ 40 से अधिक स्कूली बच्चे घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पिंजौर शहर के नौलता गांव के पास हरियाणा रोडवेज की बस पलट गई। घायलों को पिंजौर अस्पताल और पंचकूला के सेक्टर 6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल एक महिला को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।

पुलिस के अनुसार, बस चालक द्वारा तेज गति से वाहन चलाने के कारण यह दुर्घटना हुई। बस में क्षमता से अधिक यात्री भरे हुए थे। इसलिए, ओवरलोडिंग और खराब सड़क की स्थिति को दुर्घटना के अतिरिक्त कारण माना जा रहा है। पंचकूला के कालका विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा कि दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

सैकड़ों से ज्यादा लोग थे सवार
जानकारी के अनुसार, 34 यात्रियों की क्षमता वाली इस बस में करीब 100 से ज्यादा लोग सवार थे, जिनमें से लगभग 80 विद्यार्थी थे। वहीं मामले में बस के ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया गया है।

Exit mobile version