Site icon Dainik Savera Times

कुरुक्षेत्र में बड़ा हादसा: BRAKES FAIL होने की वजह से खदानों में उतरी BUS, ताली बड़ी दुर्घटना

कुरुक्षेत्र: नेशनल हाईवे 44 पर शाहाबाद के गांव रतनगढ़ के पास एक बस की ब्रेक फेल हो गई । ब्रेक फेल होने की वजह से बस चालक ने बस को सड़क के साइड में खदानों में उतार दिया। बस में लगभग 45 सवारियां मौजूद थी। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है।

बस में सवार लगभग 45 सवारियों में से 2 से 3 सवारियों को ही मामूली चोट आई है। बस के चालक धर्मवीर ने जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही वह कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़ के लिए बस को लेकर चले थे उस समय बस के ब्रेक बिल्कुल ठीक थे। और जैसे ही वह नेशनल हाईवे 44 पर गांव रतनगढ़ के पास पहुंचे तो ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया ।

बस के ब्रेक फेल हो चुके थे। बस के सामने अन्य गाड़िया चल रही थी और अन्य गाड़ियों को टक्कर ना लग जाए इसीलिए उन्होंने बस को सड़क के साइड में खदानों में उतार दिया। गनीमत रही की बस खदानों में जाकर पलटी नहीं और बस बिल्कुल सीधी खड़ी हो गई। जिससे सभी सवारियों बिल्कुल सुरक्षित हैं।

Exit mobile version