Site icon Dainik Savera Times

महेंद्रगढ़ में बड़ा हादसा: गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के चार लोग झुलसे, हायर सेंटर रोहतक किया रेफर

महेंद्रगढ़ : जिले के गांव खुडाना बांस में बुधवार सुबह एक गैस सिलेंडर फटने का मामला सामने आया है। आपको बता दे कि गैस की सफाई करने के बाद जैसी ही सिलेंडर को चालू किया गया तो सिलेंडर में आग लग गई। जिसमें एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इस हादसे की जानकारी देते हुए विजेंद्र ने बताया कि सुबह गैस की सफाई करने के बाद जैसी गैस पाई को लगा कर गैस को चालू किया गया।

तो एक दम से आग लग गई और गैस सिलेंडर फट गया। जिसमें मेरे परिवार में मेरे सहित चारों लोग आग से झूलस गए। हमें महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। विजेंद्र के अनुसार उसकी पत्नी मंजू 44 वर्ष, लड़का रोहित 14 वर्ष व लड़की चंचल 11 वर्ष आग में झुलस गए। उन सभी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रोहतक रेफर कर दिया।

Exit mobile version