Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

NDPS एक्ट के तहत CIA-2 की बड़ी कार्रवाई; 2 किलो 150 ग्राम अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार

September 4, 2026

NDPS एक्ट के तहत CIA-2 की बड़ी कार्रवाई; 2 किलो 150 ग्राम अफीम सहित आरोपी गिरफ्तार

करनाल : जिला पुलिस करनाल द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नशीले पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए-2 करनाल की टीम ने कार्रवाई करते हुए 2 किलो 150 ग्राम अफीम सहित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

सीआईए-2 प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। मामले के अनुसंधान अधिकारी सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार ने टीम के साथ गुप्त सूचना के आधार पर देर शाम काच्छवा रोड रेलवे पुल, करनाल के पास कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू किया। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 2 किलो 150 ग्राम अफीम बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गिरेंद्र पुत्र दुखान, निवासी हेडम, जिला चतरा, झारखंड के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना सिविल लाइन, करनाल में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

पूछताछ के आधार पर अफीम की सप्लाई के स्रोत तथा नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान एवं उनकी भूमिका की जांच की जा रही है। जिला पुलिस करनाल द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नशा तस्करी के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें