Site icon Dainik Savera Times

अंबाला छावनी में आशा साइंटिफिक में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां

अंबाला छावनी : अंबाला छावनी में रामकिशन कॉलोनी के सामने स्थित आशा साइंटिफिक में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के लिए कार्रवाई की गई, जबकि पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए थे।

अचानक लगी आग के कारण आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से कितना नुक्सान हुआ है, इसकी भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल दमकल विभाग की कार्रवाई और आग लगने के कारणों को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार है।

Exit mobile version