Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

नूंह में घटित बड़ी सड़क दुर्घटना, सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, कई घायल, तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर

April 26, 2025

नूंह में घटित बड़ी सड़क दुर्घटना, सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, कई घायल, तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर

नूंह में सड़क हादसे के दौरान 6 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप ने लोगों को कुचल दिया।घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुई है। इस भयानक हादसे में कई लोग घायल हुए है। हादसा इतना भयानक ओर दर्दनाक था कि कई शवों के टुकड़े हो गए है।

हादसे में तेज रफ्तार पिकअप ने 11 सफाई कर्मचारियों को टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में शवों के चिथड़े उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचते ही सबसे पहले घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। इस भीषण हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल है।

घायलों को उपचार के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। वहीं मृतकों के शव को अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा में रखवाया गया है। मौके पर पहुंची फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई है। एक्सप्रेसवे पर जामकी स्थिति बनी हुई है।

हादसे के दौरान एक्सप्रेसवे पर 10 से 11 सफाई कर्मचारी साफ–सफाई का कार्य कर रहे थे।।इसी बीच एक तेज रफ्तार पिकअप ने आकर उन्हें टक्कर मार दी। पिकअप तेज रफ्तार से कर्मचारियों को कुचलते हुए आगे निकल गई।

हादसे में कई शवों के टुकड़े हो गए। मौके पर बहुत ही भयानक दृश्य बन गया। चारों तरफ मृतकों के शव पड़े हुए नजर आए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

घायलों को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। घायलों की स्थित नाजुक बनी हुई है। हादसे में 6 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस सीसीटीवी के माध्यम ने मामले की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें