Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भिवानी में डिवाइडर से गाड़ी टकराने के कारण हुआ बड़ा सड़क हादसा,23 वर्षीय युवक की मौत व 2 घायल

March 22, 2024

भिवानी में डिवाइडर से गाड़ी टकराने के कारण हुआ बड़ा सड़क हादसा,23 वर्षीय युवक की मौत व 2 घायल

भिवानी: बीती रात स्थानीय दादरी गेट के समीप सड़क दुर्घटना में 23 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई।इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।सूचना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँची और मृतक के शव को चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

फिलहाल इस मामले में पुलिस द्वारा परिजनों के बयान लिए गए हैं और आगे की कार्रवाई जारी है।जानकारी में बताया जा रहा कि साहिल समेत गाड़ी में 3 युवक सवार थे। वह घर की तरफ जा रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी दादरी गेट के निकट एक डिवाइडर से जा टकराई जिससे मौके पर ही एक युवक मौत हो गई अन्य 2 घायल हो गए। फिलहाल मामले की जाँच की जा रही हैं।

वहीं पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत की सूचना प्राप्त हुई थी घटना स्थल पर जाकर पाया कि गाड़ी डिवाइडर से टकराई हुई थी और साहिल मृत अवस्था मे था।उन्होंने बताया कि गाड़ी में 3 युवक सवार थे ।मृतक साहिल का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और जांच जारी है। पुलिस उनके परिजनों के बयान लेकरआगे की करवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें