Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jhajjar में बड़ा सड़क हादसा: बाइक स्लिप होने से एक युवक की मौके पर हुई मौत

July 15, 2024

Jhajjar में बड़ा सड़क हादसा: बाइक स्लिप होने से एक युवक की मौके पर हुई मौत

झज्जर: एक सड़क हादसे के दौरान एक युवक की जान चली गई। आपको बता दे कि मृतक की पहचान पंकज निवासी गाधला जिला रेवाड़ी के रूप में हुई है। वही जांच अधिकारी के अनुसार मृतक पंकज अपनी बाइक पर सवार होकर सोमवार कि सुबह अपनी ससुराल गांव कनहवा जिला झज्जर जा रहा था।

जब वह सुबाना गांव के पास पहुंचा तो उसकी बाइक स्लिप हो गई और वह थोड़ी ही दूरी पर पेड़ से जा टकराया। सिर में अधिक चोट होने के वजह से पंकज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे और पंकज के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर अस्पताल पहुंचाया। यहां पुलिस ने पंकज के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें