Site icon Dainik Savera Times

ममता बनर्जी और राहुल गांधी घुसपैठियों के सबसे बड़े हिमायती : Anil Vij

अंबाला छावनी: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने विपक्षी नेताओं ममता बनर्जी, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला करते हुए उन्हें ‘घुसपैठियों के सबसे बड़े हिमायती’ करार दिया। विज ने कहा कि ये नेता घुसपैठियों की गतिविधियों की पैरवी करते हैं और उनके मदद के लिए राशन कार्ड व वोटर कार्ड बनवाना चाहते हैं, जो पूरी तरह देशहित के खिलाफ और देशविरोधी राजनीति है?। मीडिया सवालों का जवाब देते हुए मंत्री विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि राहुल गांधी चुनाव में हारने पर हमेशा बहाने ढूंढते हैं, जैसे परीक्षा में फेल बच्चा कुर्सी या कलम टूटने का बहाना करता है। वे कभी अपनी कमजोरी स्वीकार ही नहीं करते।

बिहार चुनाव में विपक्ष के धांधली के आरोपों पर विज ने कहा, ‘जब तक पोलिंग एजेंट लिखित शिकायत नहीं देते, बाहरी लोगों के बयान या सोशल मीडिया पर अभियानों से धांधली साबित नहीं होती। यह केवल माहौल बनाने का असफल प्रयास है?। प्रशांत किशोर के बयान पर भी कांग्रेस नेता को आड़े हाथों लेते हुए विज बोले, ‘यदि न खुद किसी सीट पर विजय, न पार्टी का कोई जीता, तो लोकतंत्र के साथ अन्याय का आरोप कैसे लग सकता है? ऐसे लोग राष्ट्रीय राजनीति छोड़कर कोई और काम करें तो बेहतर होगा।

उन्होंने पंजाब के कांग्रेस नेता के वोट चोरी संबंधी आरोपों को पुरानी परंपरा बताया और कहा, ‘अगर ऐसा हुआ तो चुनाव एजेंटों ने आपत्ति क्यों नहीं की और उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई? नकली वोटों के असली उस्ताद खुद यही लोग हैं। इंदिरा गांधी भी जाली वोट के मुद्दे पर सीट गंवा चुकी हैं। अंत में उन्होंने कांग्रेस की जोन मीटिंग पर चुटकी लेते हुए कहा, ‘अच्छी बात है कि वे अपनी पार्टी की उठक-बैठक करें, हमें कोई आपत्ति नहीं।’

ये भी पढ़ें :बिहार की राजनीति में हलचल तेजः नीतीश कुमार ने बुलाई JDU की अहम बैठक, निशांत को मिल सकती है…

Exit mobile version