Site icon Dainik Savera Times

भालौठ सब ब्रांच नहर में व्यक्ति ने कूदकर दी जान, लोगों की बचाने की कोशिश नाकाम

रोहतक : दिल्ली बाइपास स्थित भालौठ सब ब्रांच नहर में एक व्यक्ति ने छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने कूदकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन व्यक्ति नहीं मिला। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस व टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक की भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। रविवार की सुबह करीब 9 बजे एक व्यक्ति नहर पर पहुंचा और पानी में छलांग लगा दी। वहां मौजूद कुछ लोगों ने छलांग लगाते हुए व्यक्ति को देख लिया, जिसे बचाने का प्रयास भी किया।

लेकिन पानी ठहरा हुआ और गहरा होने के कारण पानी के अंदर नहीं गए। लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम व आईएमटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रस्सी के सहारे व्यक्ति को खोजने का प्रयास किया, लेकिन व्यक्ति नहीं मिला। इसके बाद टीम A एसडीआरएफ के एएसआई राजेश के नेतृत्व में पहुंची और नहर में उतरने के बाद मात्र 5 मिनट में ही शव को नहर से बरामद कर लिया।

Exit mobile version