Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम में सड़क हादसे में युवक की मौत, तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर, आरोपी फरार

June 26, 2025

गुरुग्राम में सड़क हादसे में युवक की मौत, तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर, आरोपी फरार

गुरुग्राम में सड़क दुर्घटना के दौरान एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर सवार हो युवक ड्यूटी खत्म कर वापस घर की और लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। बाइक सवार गुरुग्राम से सोनीपत की तरफ जा रहा था।

हादसे में बाद कापसहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। युवक की टक्कर लगते ही मौके पर ही मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

हादसा बिजवासन रोड पर हुआ था। जहां से युवक अपने घर की तरफ लौट रहा था। पुलिस ने अज्ञात आरोपी डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे है। आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे है।

स्थानीय लोगों से हुई पूछताछ में सामने आया है कि डंपर बड़ी ही लापरवाही से डंपर चला रहा था। डंपर की गति सामान्य से अधिक थी। जिस कारण यह हादसा हुआ। इस हादसे में डंपर ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। युवक की मौके कर ही मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें