Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

इंसान को सब तरह का अहंकार छोडक़र धर्म की राह पर चलना चाहिए: Ranjit Singh Chautala

December 22, 2023

इंसान को सब तरह का अहंकार छोडक़र धर्म की राह पर चलना चाहिए: Ranjit Singh Chautala

 

भिवानी: प्रदेश के ऊर्जा एवं कारागार मंत्री चौ. रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि इंसान को सब तरह के अहंकार को छोडक़र धर्म की राह पर चलना चाहिए। दान-धर्म की जड़ हमेशा हरी होती है। भारत देश श्री राम और भगवान श्री कृष्ण की पावन पवित्र भूमि है। भारत की संस्कृति समृद्घ है और महान है।

ऊर्जा एवं कारागार मंत्री श्री चौटाला वीरवार को देवसर मोड़ पर निर्माणाधीन अखंड भारत माता मंदिर के मुख्य द्वार के शिलान्यास समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मंदिर के निर्माण में हर संभव अधिक से अधिक आर्थिक सहयोग करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अखंड भारत माता मंदिर का निर्माण बहुत अच्छा प्रयास है।

यह मंदिर एक शिक्षक का कार्य करेगा, जो एक पुण्य का काम है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पहले स्वामी विवेकानंद और स्वामी दयांनद आदि महान संतों ने अपने उपदेश से समाज को नई दिशा दी, उसी प्रकार से वर्तमान में माईजी और कैलाश गिरी जैसे संत समाज को सही राह पर चलने का संदेश दे रहे हैं।

ऊर्जा मंत्री श्री चौटाला ने कहा कि भारत एक बार फिर विश्च गुरु बनने की राह है। अयोध्या में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बन रहा है, जिसकी प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे भारत की संस्कृति की रक्षा होगी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने रामायण और महाभारत अनेक प्रसंग सुनाए।

उन्होंने कहा कि धर्म और परमात्मा में विश्वास इंसान को सही राह पर लेकर जाता है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की बुराई से दूर रहने को कहा। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। कार्यक्रम को विधायक घनश्याम सर्राफ ने भी संबोधित किया।

उन्होंने नए सत्र में उनको कोष से मंदिर निर्माण के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार संत महापुरुषों की जयंती सरकारी तौर पर आयोजित करती है ताकि नागरिक संतो-महापुरुषों के जीवन से शिक्षा ले सकें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें