Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

दोस्त को बचाने के लिए Manjeet ने दी अपनी जान, कुछ वर्ष पहले सेना में हुआ था भर्ती

June 3, 2024

दोस्त को बचाने के लिए Manjeet ने दी अपनी जान, कुछ वर्ष पहले सेना में हुआ था भर्ती

फतेहाबाद: जिले के टोहाना खंड के गांव हंसेवाला निवासी नायक सूबेदार मनजीत सिंह का शव आखिरकार तीन दिन बाद भाखड़ा नहर में बरामद हो गया है। यहां लगे जाल में आधी रात को शव अटक गया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार नागरिक अस्पताल ले जाया गया है। फौजी हिसार के उकलाना क्षेत्र के कुंदनपुरा हेड से नहर में बहा था, इसलिए उकलाना पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई में जुटी है।

मनजीत अपने दोस्त को बचाने के प्रयास में नहर में बह गया था। बता दें कि, गांव हंसेवाला निवासी 26 वर्षीय मनजीत खेल कोटे से कुछ वर्ष पहले सेना में भर्ती हुआ था और अब वो 338 मीडियम बटालियन आरटी जम्मू कश्मीर में बतौर नायक सूबेदार तैनात था और वीरवार सुबह 5 बजे छुट्टी लेकर गांव में अपने घर पहुंचा था। दोपहर 1 बजे वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए निकल गया था।

उसके बाद से वह वापस नहीं लौटा था। परिजन जब उसकी तलाश के लिए इधर उधर जाने लगे तो उन्हें उकलाना के कुंदनपुरा हेड के पास मनजीत की चप्पलें पड़ी मिली, जिसके बाद उन्हें पता चला कि वह नहर में बह गया है। लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। नहर में जाल लगाकर ढूंढा जा रहा था। इसके बाद से पूरे गांव में अब शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें