Site icon Dainik Savera Times

Police और CRPF की कई टुडियों ने निकाला Flag march, भयमुक्त चुनाव को दिलाया विश्वास

यमुनानगर: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासन द्वारा लगातार सुरक्षा की दृष्टि से निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव को लेकर फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। इसी कड़ी में आज पुलिस व सीआरपीफ की कई टुडियों ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च यमुना नगर के रादौर के त्रिवेणी चौंक से शुरू होकर एसके रोड से गुजरता हुआ शहर में निकाला गया।

फ्लैग मार्च बारे जानकारी देते हुए थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि यह फ्लैग मार्च क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में विश्वास व्यक्त करने के लिए निकाला गया है। उन्होंने बताया कि आज इस फ्लैग मार्च में डीएसपी रादौर, तीन पुलिस थाने के प्रभारी सहित सीआरपीएफ सहित अन्य टुकड़ियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि आज शाम तक यह फ्लैग मार्च रादौर थाना इलाके सहित जठलाना और फर्कपुर में निकाला जाएगा। ताकि लोकसभा चुनावों को देखते हुए लोगों में विश्वास की भावना पैदा हो।

Exit mobile version