Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

घरेलू विवाद के चलते विवाहिता की पीट-पीट कर कर दी हत्या

May 6, 2026

घरेलू विवाद के चलते विवाहिता की पीट-पीट कर कर दी हत्या

कैथल : यहां अर्जुन नगर में घरेलू विवाद के चलते करीब 32 वर्षीय विवाहिता की हत्या करने का समाचार है। उसे बुरी तरह से पीटा गया, जिसके कारण उसने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के पति, ससुर व सास पर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। मृतका के भाई ने इस बारे में शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति, सास व ससुर के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।

मृतका के भाई नरवाना निवासी अमन ने बताया कि उसकी बहन कविता की शादी करीब 10 साल पहले कैथल के अर्जुन नगर में रहने वाले सोनू के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद तक सब ठीक ठाक रहा, लेकिन बाद में ससुराल वाले उसकी बहन के साथ झगड़ा करने लगे। पति उस पर बेवजह शक करता था और उसके साथ मारपीट करता था। करीब एक सप्ताह पहले आरोपी पति ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर कविता को बुरी तरह पीटा। उसे डंडे व लाठियां मारी गई।

सूचना पाकर वे कैथल पहुंचे और उसकी बहन को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया, लेकिन मारपीट के दौरान लगी गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने बताया कि कविता के दो बेटे और एक बेटी हैं। शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने पति व सास, ससुर के खिलाफ हत्या संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें