Site icon Dainik Savera Times

शहीद ऊधम सिंह की शहादत हर भारतीय के लिए प्रेरणा स्रोत : नायब सिंह सैनी

सनौर : पटियाला जिला के सनौर कस्बे में शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस मौके पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने शहीद ऊधम सिंह पार्क में शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य मेहमान के तौर पर भाग लिया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद की याद में 11 लाख रुपए की मदद शहीद उधम सिंह कमेटी को देने का ऐलान किया। यह समागम भारतीय जनता पार्टी के बीजेपी हलका सनौर अध्यक्ष हरदीप सिंह कंबोज और अमनदीप सिंह ढोट के नेतृत्व में निजी पैलेस में रखा गया था।

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री परनीत कौर, हरपाल कंबोज, चौधरी ओम प्रकाश, विधायक राम कुमार, बलविंदर सिंह करतारपुर, जिला अध्यक्ष जसपाल सिंह भंगू समेत बीजेपी नेता एवं समाजसेवी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। सैनी ने कहा कि शहीद उधम सिंह ने देश की आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान करके इतिहास रचा और उनकी शहादत हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

पंजाब के मौजूदा हालात के बारे में एक सवाल के जवाब में नायब सिंह सैनी ने कहा कि शहीद उधम सिंह का सपना वह नहीं था जो मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब के हालात बना दिए हैं। कार्यक्रम में प्रदीप सिंह कंबोज, अमन डोट, नीरज गर्ग हरविंदर हरपालपुर, हरमेश गोयल ढकाला, निशा ऋषि, डॉ. शंकर, मनीष सिंगला, नरेश भाटिया, बिटू भाटिया अंकुर सिंगला युवा नेता दमन कपूर के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Exit mobile version