Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana : मेयर के लिए कांग्रेसी कमल और भाजपाई राजीव में टक्कर

April 23, 2026

Haryana : मेयर के लिए कांग्रेसी कमल और भाजपाई राजीव में टक्कर

सोनीपत। नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए कांग्रेस और भाजपा ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। भाजपा की ओर से राजीव जैन और कांग्रेस की ओर से कमल दीवान आमने-सामने होंगे।

100 दिन में शहर में दिखेगा बदलाव

कांग्रेस के मेयर उम्मीदवार कमल दीवान ने समर्थकों की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जनता उन्हें मौका देती है तो 100 दिनों के भीतर शहर में बदलाव दिखाई देने लगेगा।

जुुलूस की शक्ल में पहुुंचे क्लेक्टर ऑफिस

नामांकन से पहले सेक्टर-14 स्थित कार्यालय में हवन किया गया। इसके बाद समर्थकों के साथ जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और निर्धारित प्रक्रिया पूरी करते हुए नामांकन दाखिल किया गया। नामांकन भरने के समय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी और विधायक इंदुराज भालू समेत कई स्थानीय नेता मौजूद रहे। प्रशासन के नियमों के अनुसार नामांकन के दौरान सीमित लोगों को ही कार्यालय के अंदर जाने की अनुमति दी गई और काफिले को बाहर ही रोक दिया गया।

चुनावी मुकाबला हो गया दिलचस्प

दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने मेयर पद के लिए उम्मीदवार के तौर पर राजीव जैन को मैदान में उतारा है। पार्टी के इस फैसले के बाद चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है, क्योंकि इस बार भी उनका सीधा मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान से होने जा रहा है। दोनों नेताओं के आमने-सामने आने से शहर की राजनीति में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल बन गया है। राजीव जैन ने बुधवार देर शाम पुरखास रोड स्थित कार्यालय में लोगों से आशीर्वाद लिया।

दोबारा मौका देने पर जताया आभार

उम्मीदवार घोषित होने के बाद राजीव जैन ने कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए दोबारा सोनीपत नगर निगम मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों पर चलते हुए समाज और शहर की सेवा करने का कार्य जारी रखेंगे। उनका मानना है कि संगठन की विचारधारा के अनुरूप काम करने से ही जनता का विश्वास मजबूत होता है।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें