Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

पं. बीडी शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज में एमबीबीएस परीक्षा घोटाला

January 13, 2025

पं. बीडी शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज में एमबीबीएस परीक्षा घोटाला

रोहतक: पंडित बीडी शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज में एमबीबीएस परीक्षा से जुड़े घोटाले का मामला सामने आया है। जिसका पता लगने के बाद 2 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया और 3 आउटसोर्स कर्मियों की सेवाएं रोक दी गई है। वहीं जांच कमेटी भी गठित की गई है। जो एक माह में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। आरोपियों द्वारा एमबीबीएस छात्रों से पेपर पास करवाने के लिए प्रति विषय 3 से 5 लाख रुपए लिए गए। वहीं एक छात्र ने इस मामले की शिकायत दी तो विश्वविद्यालय के अधिकारियों को शिकायत दी। छात्र परीक्षा लिखने के लिए ऐसे पेन का उपयोग करते थे, जिसकी स्याही सुखाकर साफ की जा सके। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाएं विश्वविद्यालय से बाहर चोरी छिपे भेजी जाती और आरोपियों हेयर ड्रायर से स्याही को गायब करके उत्तर पुस्तिकाओं में सही जवाब लिखकर दोबारा सेंटर भेज जाती।

2 कर्मचारी निलंबित:-
यूएचएस रोहतक के जनसंपर्क विभाग ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय रोहतक में एक शिकायत कुछ दस्तावेज व वीडियो सहित प्राप्त हुई थी। जिसमें एमबीबीएस परीक्षा में कुछ धांधलियों व खामियों को उजागर किया गया था। जिस पर तुरंत प्रभाव से संज्ञान लेते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने दो कर्मचारियों रोशन लाल व रोहित को निलंबित कर दिया और तीन आउटसोर्स कर्मचारी दीपक, इंदू बजाज व रितू की सेवाओं पर रोक लगा दी।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने नेताजी को ‘राष्ट्रपुत्र’ घोषित करने की मांग वाली याचिका खारिज की, याचिकाकर्ता को लगाई फटकार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें