Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

फायर स्टेशन की सभी गाड़ियों पर लगाए जाएंगे एमडीटी डिवाइस: दुष्यंत चौटाला

July 28, 2023

फायर स्टेशन की सभी गाड़ियों पर लगाए जाएंगे एमडीटी डिवाइस: दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश के सभी फायर स्टेशनों की गाड़ियों पर अगले माह में एमडीटी डिवाइस लगाने के निर्देश दिए हैं ताकि उनको डायल 112 के साथ इंटेग्रेटिड करके घटनास्थल पर जल्द पहुंचा जा सके और पीड़ितों को अधिक नुकसान होने से बचाया जा सके। डिप्टी सीएम अग्नि एवं आपातकालीन सेवाएं, गृह विभाग, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आजकल आग लगने की घटनाओं पर लोगों द्वारा आमतौर पर डायल 112 पर कॉल की जाती है। इसमें डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंच जाती है तो पता चलता है कि आग लगी हुई है।

बाद में अग्नि एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग की गाड़ी को बुलाया जाता है तो लोकेशन का सही पता न चलने के कारण गाड़ी को घटनास्थल पर पहुंचने समय लग जाता है, जिससे आग बुझाने में देरी हो जाती है। लोगों का नुकसान होता है। अगर डायल 112 की गाड़ी की भांति अग्नि एवं आपातकालीन सेवाएं की गाड़ी में भी एमडीटी डिवाइस (मोबाइल डाटा टर्मिनल) लगाया जाए तो एक-दूसरे की लोकेशन का पता लगाया जा सकता है। यही नहीं फोन करने वाले यानि शिकायतकर्ता की लोकेशन को ट्रैक करके शीघ्र पहुंचा जा सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें