रोहतक : जिले के लाखन माजरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक दूध विक्रेता पर महिला से रेप का आरोप लगा है। महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी और बार-बार रेप किया। संबंध बनाने से इनकार करने पर आरोपी ने महिला का सिर डंडे से फोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लाखन माजरा थाने में दी शिकायत के अनुसार, 37 वर्षीय पीड़िता का 15 साल का बेटा है।
चिड़ी गांव निवासी जसबीर पुत्र कृष्ण, जो दूध बेचने का काम करता है, उसके पति का दोस्त था। जसबीर उनके घर दूध देने आता था, जिससे उसका घर पर नियमित आना-जाना था। महिला ने बताया कि एक दिन जसबीर ने उससे संबंध बनाने की बात कही और धमकी दी। पिड़िता ने उसे धमकाया और पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी। उसने इस बारे में जसबीर की पत्नी को भी बताया था।

