Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने वामन द्वादशी मेले के धार्मिक समारोह में लिया भाग, की पूजा अर्चना

September 26, 2023

मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने वामन द्वादशी मेले के धार्मिक समारोह में लिया भाग, की पूजा अर्चना

हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने पुरानी अनाज मंडी अम्बाला शहर में उत्तरी हरियाणा के प्रसिद्ध वामन द्वादशी मेले के धार्मिक समारोह में भाग लिया और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस मौके पर स्थानीय निकाय मंत्री डॉ0 कमल गुप्ता व विधायक असीम गोयल नन्यौला ने आकर्षक आतिशबाजी का शुभारम्भ किया। इस मौके पर उन्होंने वामन द्वादशी मेले पर रखे देवी-देवताओं के विभिन्न हिंडौलों पर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने हिंडोलों में सजाएं भगवान वामन के दर्शन किए और नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

यहां पहुंचने पर सनातन धर्म सभा के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि व विधायक असीम गोयल को भगवान वामन का स्मृति चिन्ह व शाल भेंट कर उनका अभिनंदन किया।हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ0 कमल गुप्ता ने प्राचीन संस्कृति को संजोए रखने के लिए मेले के आयोजकों की सराहना की और भगवान वामन के प्रकट दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु के 10 अवतार थे, जिसमें से 5वें अवतार भगवान वामन है और उनकी अवतार स्थली अम्बाला में है। उन्होने कहा कि भगवान वामन ने जन मानस की पहचान करवाई ।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें