Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

रंजीता मेहता के निवास पर पहुंचे मंत्री डा. बनवारी लाल, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

May 9, 2023

रंजीता मेहता के निवास पर पहुंचे मंत्री डा. बनवारी लाल, विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

हरियाणा के सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव एवं भाजपा प्रवक्ता रंजीता मेहता के पंचकूला स्थित निवास स्थान पर पहुंचे। रंजीता मेहता ने डा. बनवारी लाल का स्वागत किया। इस दौरान विभिन्न राजनैतिक एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई। रंजीता मेहता ने डा. बनवारी लाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने रंजीता मेहता द्वारा बाल कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। पत्रकारों से बातचीत में डा. बनवारी लाल ने कहा कि प्रदेश में सहकारिता मंत्रालय के माध्यम से समुचित विकास की सकारात्मक सोच को मूर्त रूप देने में उन्होंने पूरी सक्रियता निभाई है। ऐसे में अब मुख्यमंत्री ने जनस्वास्थ्य विभाग एक बार फिर से उन्हें दिया जाना जनसेवा का ही फल है।

मंत्री ने कहा कि जिस प्रकार पूर्व के समय में उन्होंने ग्रामीण परिवेश तक पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की थी। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए वे इस नई जिम्मेदारी में अपनी सक्रिय भूमिका अदा करेंगे और स्वच्छ जल मुहैया कराते हुए लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि समान विकास की विचारधारा के साथ वे सहकारिता मंत्रालय को संभाले हुए हैं ठीक उसी प्रकार जनस्वास्थ्य विभाग के माध्यम से वे निरन्तर जनसेवा करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरते हुए अंत्योदय की भावना से कार्य करने का संकल्प लिया। रंजीता मेहता ने कहा कि डा. बनवारी लाल द्वारा अपने विभागों में शानदार कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता दीपक शर्मा, उमेश सूद, एसपी गुप्ता, युवराज कौशिक, पार्षद सोनिया सूद सहित अन्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें