Site icon Dainik Savera Times

मंत्रीगण, विधायक और आमजन मिलकर बनाएंगे ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जन-अभियान : नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शनिवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सफल आयोजन को लेकर राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों, विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन तथा इनके प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तार से समीक्षा की गई।

इस बैठक में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण कुमार बेदी तथा आरती सिंह राव एवं राज्यमंत्री गौरव गौतम भी बैठक में उपस्थित रहे। इसके अलावा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यमंत्री राजेश नागर भी बैठक में जुड़े।

17 सितंबर से शुरू होगा महीने भर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ :-

बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत@2047 के संकल्प से जोड़ना है।

Exit mobile version